Nitin Nabin is set to become BJP's national president unopposed: Mangal Pandey

पटना। स्वास्थ्य व विधि मंत्री तथा बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। उन्होंने श्री नबीन को कोटिशः बधाई देते हुए कहा है कि यह बिहार के लिए गौरव का पल है।

सोमवार को श्री नबीन ने पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नामांकन दाखिल कर दिया। वह भाजपा के अब तक के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष होंगे। श्री पाण्डेय ने कहा कि यह भाजपा में ही सम्भव है कि दिल्ली से दूर किसी राज्य के युवा, उत्साही व ऊर्जावान युवा को शीर्ष पद पर सेवा का मौका दिया जाता है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

वंशवादी, परिवारवादी पार्टियों के लिए यह कल्पना से परे की बात है। उन्होंने ईश्वर से कामना की है कि वे श्री नबीन जैसे कर्तव्यनिष्ठ, युवा प्रतिभा को इतनी ऊर्जा व शक्ति दें कि वे भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के शिखर पर ले जाएं। उन्होंने पुनः एक बार श्री नबीन को अपनी आत्मिक शुभकामनाएं दी है।