लग्जरियस बस से बिहार दौरे पर निकलेंगे निशांत कुमार, पूर्व सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों का दिखेगा प्रचार

पटना। बिहार की सियासत में हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार जल्द ही राज्यव्यापी यात्रा पर निकलने की तैयारी में हैं। जानकारी के अनुसार, वे 3 मई से एक विशेष रूप से तैयार लग्जरियस बस ‘निश्चय रथ’ के जरिए पूरे बिहार का दौरा कर सकते हैं। यह वही बस है, जिसका उपयोग पहले खुद नीतीश कुमार भी अपने कार्यक्रमों और यात्राओं में कर चुके हैं। ‘निश्चय रथ’ को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है और इसे आकर्षक तरीके से सजाया गया है। बस के बाहरी हिस्से पर लगे बड़े-बड़े पोस्टर और स्टीकरों में नीतीश कुमार के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को दर्शाया गया है। इनमें महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाएं, रोजगार से जुड़े कार्यक्रम, जीविका समूहों की पहल, नियुक्ति पत्र वितरण और विभिन्न जनसभाओं की झलकियां शामिल हैं। बस पर ‘बहन-बेटियों के सपने साकार, धन्यवाद नीतीश कुमार’ और ‘रोजगार मतलब नीतीश सरकार’ जैसे नारे भी प्रमुखता से लिखे गए हैं। इस यात्रा के दौरान निशांत कुमार विभिन्न जिलों में जाकर पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही वे अपने पिता के शासनकाल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। माना जा रहा है कि यह दौरा संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इस यात्रा की शुरुआत पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से होने की संभावना है। राजनीतिक जानकार इस पहल को आगामी रणनीति के तौर पर भी देख रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA