Home राष्ट्रीय लड़की बहिन’ योजना के तहत महिलाओं को 2,100 रुपये दिए जायेंगे-शिंदे

लड़की बहिन’ योजना के तहत महिलाओं को 2,100 रुपये दिए जायेंगे-शिंदे

97
0
Women will be given Rs 2,100 under the 'Lakshmi Behen' scheme: Shinde

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि ”लड़की बहिन” योजना के तहत उनकी सरकार सभी महिलाओं को 2100 रुपये देगी। श्री शिंदे ने कागल तहसील में एक चुनावी संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस योजना के तहत सभी महिलाओं को 2,100 रुपये देगी।

अपने भाषण में दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजीत पवार को श्रद्धांजलि देते हुए श्री शिंदे ने कहा, “यह दुख का समय है पर हमें प्रचार जारी रखना चाहिए। ये चुनाव मेहनती कार्यकर्ताओं के लिए हैं और इन्हें टाला नहीं जा सकता।

GNSU Admission Open 2026

हम सादगी से प्रचार करते हैं, इस बात का ध्यान रखते हैं कि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।” उन्होंने इस योजना के बारे में बात करते हुए कहा, “हम ”लड़की बहिन” योजना को तब तक जारी रखेंगे जब तक इसका फायदा दस लाख महिलाओं को न मिल जाए। जल्द ही, हर बहन को 2,100 रुपये दिए जाएंगे।”

GNSU Admission Open 2026