Home राष्ट्रीय देवर के प्यार में अंधी पत्नी, पति की हत्या का पूरा प्लान...

देवर के प्यार में अंधी पत्नी, पति की हत्या का पूरा प्लान चैट में आया सामने

446
0
Wife blinded by love for brother-in-law, entire plan to murder husband revealed in chat

नई दिल्ली: दिल्ली के उत्तम नगर में करण देव की हत्या मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। करण देव की बेवफा पत्नी सुष्मिता व प्रेमी देवर राहुल के बीच की चैट सामने आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये वारदात वाली रात तीन बजे की चैट है। प्रेमी राहुल पल-पल की जानकारी लेता रहा। आखिर में दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बात भी हुई। राहुल, सुष्मिता के पास पहुंचा और दोनों ने करंट के झटके देकर करण की हत्या कर डाली। 

द्वारका जिला पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान ओम विहार निवासी सुष्मिता देव और राहुल देव के रूप में हुई है। करण अपनी पत्नी सुष्मिता देव और 6 साल के बेटे के साथ ओम विहार फेस-1 स्थित में रहते थे। वह निजी कंपनी में काम करते थे। उसके घर के पास ही करण के पिता कृष्ण देव, मां नीरू देव और छोटा भाई कुणाल अपने पुराने वाले घर में रहते हैं।करण की बहन नैंसी कपूर ने बताया कि रविवार सुबह सुष्मिता करण के पिता के घर पहुंची और बताया कि करण को करंट लग गया है और वह बेहोश है। परिजन तुरंत भागकर उसके घर पहुंचे और अचेत पड़े करण को लेकर पास के मग्गो अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने करण को मृत घोषित कर दिया। 

GNSU Admission Open 2026

बहन के मुताबिक उसके मुंह से झाग निकल रहा था। अस्पताल से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। अस्पताल पहुंची उत्तम नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहन ने बताया कि सुष्मिता, करण का चचेरा भाई राहुल देव और राहुल के पिता हरीश देव लगातार पोस्टमार्टम करवाने से मना कर रहे थे। लेकिन संदिग्ध मौत होने की वजह से पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

GNSU Admission Open 2026