Home राष्ट्रीय अगले तीन दिन मौसम का कहर,मूसलाधार बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ा

अगले तीन दिन मौसम का कहर,मूसलाधार बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ा

472
0
Weather havoc for the next three days, torrential rain and flood risk increased

नई दिल्ली: महाराष्ट्र से लेकर राजस्थान और उत्तराखंड तक पिछले 24 घंटों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश ने कहर बरपाया। मुंबई में रविवार को भारी बारिश के चलते कई हिस्से जलमग्न दिखे। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में भी 7 से11 सेमी तक भारी बारिश हुई। उधर ओडिशा के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं तो केरल में भारी बारिश और तेज हवाएं जारी रहने के कारण कई नदियों और बांधों का जल स्तर बढ़ गया, पेड़ उखड़ने से घरों को नुकसान पहुंचा और राज्य के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मौसम विभाग ने 28 जुलाई को पूर्वोत्तर में मूसलाधार बारिश के जारी रहने की संभावना जताई है।

जबकि 29-31 जुलाई के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र यानी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का एक नया चरण शुरू होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 29 जुलाई तक चार जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। पिछले 24 घंटों में भी मुंबई में भारी बारिश हुई। मुंबई शहर में 6.80 मिमी, पूर्वी उपनगर में 11.53 मिमी और पश्चिमी उपनगर में 7.42 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।

GNSU Admission Open 2026


उत्तर प्रदेश दोबारा सक्रिय हुआ मानसून आज पश्चिमी यूपी में अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग की ओर से सोमवार के लिए उत्तराखंड से सटे चार जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी यूपी के 10 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट हैा साथ ही 23 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (सोमवार) भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

GNSU Admission Open 2026