Home राष्ट्रीय वीबी जी राम जी योजना से गांव होंगे सशक्त, विकसित भारत का...

वीबी जी राम जी योजना से गांव होंगे सशक्त, विकसित भारत का सपना होगा साकार: भजनलाल

16
0
Villages will be empowered through VBji Ramji Yojana, the dream of a developed India will come true: Bhajanlal

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि गांवों के विकास से ही देश एवं प्रदेश का विकास होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गयी वीबी जी राम जी योजना विकसित भारत 2047 की मजबूत आधारशिला बनेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी के साथ ही गांवों में बुनियादी विकास को नयी गति मिलेगी।
श्री शर्मा मंगलवार रात वीबी जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में बैठक ले रहे थे। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करते हुए प्रदेश के ग्रामीण विकास का समग्र ब्लूप्रिंट तैयार करें। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत ग्रामीण आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने वाले स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दी जाये।


श्री शर्मा ने कहा कि श्री मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में वीबी जी राम जी योजना क्रांतिकारी साबित होगी। ऐसे में इस योजना में कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि योजना के कार्यों में मैपिंग एवं रिकॉर्ड संधारण सहित आधुनिक तकनीकों का उपयोग सुनिश्चित किया जाये, ताकि कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहें तथा प्रभावी सोशल ऑडिट संभव हो सके।

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने कहा कि योजना के तहत स्वीकृत होने वाले कार्य स्थानीय आवश्यकताओं एवं ग्रामीणों की प्राथमिकताओं के अनुरूप हों। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार करें ताकि प्रदेश का कोई भी पात्र ग्रामीण परिवार इसके लाभ से वंचित न रहे। इस दौरान उन्होंने बताया कि वीबी जी राम जी योजना में श्रम नियोजन में राजस्थान देशभर में पहले स्थान पर है।