Home राष्ट्रीय यूपी: पंचायत में माफी मांगने से नाराज देवांशू ने दीप्ति की कर...

यूपी: पंचायत में माफी मांगने से नाराज देवांशू ने दीप्ति की कर दी हत्या

336
0
UP: Angry at Deepti's apology in Panchayat, Devanshu killed her

यूपी: यूपी के कन्नौज में प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने रविवार देर रात करीब तीन बजे बड़ी वारदात को अंजाम दिया। युवक ने घर में घुसकर सो रही प्रेमिका के सिर में बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमिका के घर से कुछ दूर जाकर खुद भी जान दे दी। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे। दरअसल, रविवार को प्रेमिका दीप्ति और प्रेमी देवांशू के परिजनों के बीच पंचायत हुई थी। उसमें देवांशू ने प्रेमिका से सारे संबंध खत्म कर माफी मांगी थी। कुछ ही देर बाद उसके हृदय में प्रेम जागा तो शाम को उसने दीप्ति के फोन पर संपर्क किया, लेकिन उसका नंबर ब्लॉक होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया। इससे बौखलाए देवांशू ने दीप्ति की घर पहुंचकर उसकी हत्या कर दी। खुद को भी गोली मारकर तीन वर्षों से चल रही प्रेम कहानी का अंत कर दिया। छात्रा दीप्ति और देवांशू के रक्त रंजित प्रेम प्रसंग की शुरुआत तीन साल पहले हुई थी।

दीप्ति सौरिख के एक महाविद्यालय में बीएससी फाइनल ईयर व देवांशू सकरावा स्थित महाविद्यालय में बीएससी फाइनल इयर का छात्र था। पढ़ाई के लिए महाविद्यालय आते जाते दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। सौरिख के एक निजी कोचिंग सेंटर में भी दोनों साथ ही पढ़ते थे। पिता अशोक कुमार को दीप्ति के प्रेम प्रसंग की भनक लग गई। इसके दीप्ती के पिता ने रविवार को पंचायत बुलाई थी। दोनों परिवारों के बीच हुई पंचायत में देवांशू भी मौजूद था। परिजनों के दबाव बनाने पर उसने दीप्ति से सारे संबंध खत्म करने का आश्वासन देते हुए माफी मांगी। इसके बाद फिर से दीप्ति से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दीप्ति के फोन पर उसका नंबर ब्लैक लिस्टेड था। इससे बौखलाहट में आकर देवांशू ने दीप्ति की हत्या करने के बाद खुद भी खुदकुशी कर ली। दीप्ति की शादी तय होने की जानकारी होने पर देवांशू ने तालग्राम में क्लीनिक में काम करने वाले आकाश के पास जाकर उसे शादी न करने के लिए धमकाया था। शादी करने पर हत्या करने की धमकी दी थी। आकाश ने इसकी जानकारी दीप्ति के पिता अशोक को दी।

GNSU Admission Open 2026

अगर अशोक कुमार ने पंचायत के माध्यम से मामला निपटाने के बजाय उसी दिन सूचना पुलिस को दे दी होती तो शायद दोनों की जान बच सकती थी। वहीं, रविवार को दोनों परिवारों के बीच हुई पंचायत में देवांशू के माफी मांगने व दीप्ति से कभी न मिलने की बात कहने पर दोनों परिवार निश्चिंत हो गए थे। देवांशू ने दीप्ति के सिर में सटाकर गोली मारी। पोस्टमार्टम में दीप्ति के सिर में गोली नहीं मिली। दीप्ति के सिर से गोली आरपार हो गई, जबकि देवांशू के सिर में गोली फंसी हुई थी। इससे साफ है कि देवांशू ने खुद के गोली कुछ दूरी से मारी होगी, जिस कारण गोली उसके सिर में फंसी रह गई। पुलिस ने दीप्ति के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद दीप्ति के शव का कन्नौज के महादेवी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि देवांशू का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।


GNSU Admission Open 2026