Home राष्ट्रीय बंगाल के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह

बंगाल के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह

125
0
Union Home Minister Amit Shah will inspire workers in Bengal.

नई दिल्ली। बंगाल में आगामी विधानाभा चुनाव से पहले पार्टी की तैयारियों को धार देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे है। जहां कोलकाता एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अमित शाह आज दक्षिण और उत्तर बंगाल में भाजपा के दो कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल होंगे।

आज उनका पहला कार्यक्रम कोलकाता से सटे उत्तर परगना जिले के बैरकपुर के आनंदपुरी मैदान में होगा जहां वह कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।वही अमित शाह बैरकपुर में इस सम्मेलन में आसपास के चार संगठनात्मक जिलों – बनगांव, बशीरहाट, बारासात और बैरकपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

GNSU Admission Open 2026

इस कार्यक्रम के बाद कोलकाता एयरपोर्ट के माध्यम से विमान से वह उत्तर बंगाल के बागडोगरा पहुंचेगे। जहां दोपहर में तीन बजे से वह सिलीगुड़ी के बागडोगरा में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।दोनों कार्यक्रम के बाद आज रात में ही वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

GNSU Admission Open 2026