Home राष्ट्रीय बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरा, मजदूर सुरक्षित; बार-बार ढहते पुलों पर उठे...

बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरा, मजदूर सुरक्षित; बार-बार ढहते पुलों पर उठे सवाल

106
0
Under-construction bridge collapses in Bihar, workers safe; questions raised about frequent bridge collapses

गोपालगंज: गोपालगंज जिले के सिधवलिया प्रखंड के गंगवा गांव में घोघारी नदी पर बन रहे आरसीसी पुल का एक हिस्सा ढलाई के दौरान अचानक गिर गया। करीब 29 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण 2 करोड़ 89 लाख 21 हजार रुपये की लागत से किया जा रहा था। हादसे के समय वहां काम चल रहा था, लेकिन गनीमत रही कि कोई मजदूर उसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ढलाई के समय अचानक तेज आवाज हुई और पुल के स्लैब का एक हिस्सा नीचे धंस गया।

देखते ही देखते निर्माणाधीन ढांचा टूटकर गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री और कमजोर सरिया का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण ढलाई के समय ही पुल का हिस्सा ध्वस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं की गई, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

GNSU Admission Open 2026

अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। जैसे ही पुल गिरने की जानकारी जिले में फैली, चर्चा का बाजार गर्म हो गया। लोग यह कहने लगे कि हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा पुल और पुलिया बिहार में ही क्यों ढह रही हैं। इस घटना ने निर्माण की गुणवत्ता, निगरानी और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कमजोर सरिया और घटिया सामग्री के कारण ढलाई के समय स्लैब का हिस्सा गिर पड़ा। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं लगी, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुल का निर्माण रोका गया है।

GNSU Admission Open 2026