Home राष्ट्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी बस में कार ने मारी टक्कर, दो की...

राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी बस में कार ने मारी टक्कर, दो की मौ/त

129
0
Two killed as car collides with bus parked on national highway

फगवाड़ा(पंजाब)। पंजाब फगवाड़ा के चक हकीम गांव के पास गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि एक कार की टक्कर खड़ी निजी बस से हो गई, जिसके परिणामस्वरूप दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान लुधियाना के दुगरी निवासी प्रीतम सिंह और गगनदीप कौर (28) के रूप में हुई है।

घायलों में गुरमीत कौर, हरमीत सिंह, गुरजीव और हंसराज सिंह शामिल हैं, जिन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निजी कंपनी की बस चक हकीम रोड पर खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया। , कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहें है। उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है।

GNSU Admission Open 2026

कार चालक हरमीत सिंह ने बताया कि परिवार अमृतसर के श्री दरबार साहिब में दर्शन करने के बाद लुधियाना लौट रहा था। फगवाड़ा पहुंचते ही उनकी गाड़ी सड़क पर खड़ी बस से टकरा गई, जिससे यह जानलेवा हादसा हुआ। इस घटना के बाद राजमार्ग पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा और अस्थायी रूप से जाम लग गया। पुलिस अधीक्षक माधवी शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026