Home राष्ट्रीय बस पलटने से तीन बारातियों की मौत, 46 घायल

बस पलटने से तीन बारातियों की मौत, 46 घायल

140
0
Three wedding guests killed, 46 injured as bus overturns

बांसवाड़ा। राजस्थान में बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शाम बारातियों से भरी एक बस पलटने से तीन लागों की मौत हो गयी जबकि 46 लोग घायल हो गये। पुलिस सूूत्रों ने बताया कि घायलों में बच्चे और महिलायें शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि सज्जनगढ़ के खेड़ा वडलीपाड़ा से बारात सनलई गांव गई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे लौटते समय घोटिया आम्बा के पास एक ढलान पर चालक ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। इससे टीटा सोखा डोडायार, दलू भूरा दामा और कमला गरासिया की मौत हो गयी, जबकि 46 लोग घायल हो गये।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस ने बताया कि घायलों को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल भेजा गया जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार के निर्देश दिए।

GNSU Admission Open 2026