Home राष्ट्रीय ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, एक...

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

105
0
Three people died and one was injured after being hit by a tractor trolley.

भरतपुर। राजस्थान में करौली जिले के हिण्डौन सिटी के पनबेडा श्मशान घाट मोड़ के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटर साइकिल पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मृतकों की पहचान अलीपुरा निवासी यशवेंद्र जाटव, उनके पुत्र गौरव जाटव और जटनगला निवासी धर्मेंद्र जाटव के रूप में हुई है जबकि मुनीम जाटव घायल हाे गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

GNSU Admission Open 2026

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार चारों लोग पनबेडा गांव के ढाबे से अलीपुरा लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है जहां आज पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026