Home राष्ट्रीय अलाव के कारण दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों...

अलाव के कारण दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

88
0
Three members of a family died due to suffocation caused by a bonfire.

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयला जलाकर सोने के कारण मंगलवार रात को एक ही परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है। यह हृदयविदारक घटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चन्दरपुर की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान कवल सिंह (28) उसकी पत्नी कुंती (25) और उनके चार वर्षीय मासूम बच्चे के रूप में हुई है। यह परिवार बेहद गरीब था और ठंड से बचने के लिए उसके पास कोई विशेष इंतजाम नहीं थे।

कल रात तापमान गिरने के कारण परिवार ने कमरे के अंदर पत्थर के कोयले का अंगीठा जलाकर रख लिया और दरवाजे-खिड़कियां बंद करके सो गए। कोयला जलने से निकलने वाली जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से बंद कमरे में धीरे-धीरे दम घुटने लगा। बुधवार की सुबह जब परिवार के लोगों ने दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों को आशंका हुई। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब अंदर से कोई हरकत नहीं हुई तो ग्रामीणों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ते ही अंदर से धुएं का गुबार निकला। अंदर देखा तो तीनों बेसुध पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

GNSU Admission Open 2026

जिस कमरे में यह परिवार सोया था, उसमें हवा आने-जाने के लिए न तो कोई खिड़की थी और न ही रोशनदान। ग्रामीणों ने बताया कि गरीबी के कारण इस परिवार के पास पक्के मकान का सपना तो दूर, एक सुरक्षित कमरा भी नहीं था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीआईजी प्रशांत ठाकुर ने बताया, “प्राथमिक जांच में मामला दम घुटने का प्रतीत हो रहा है। कमरे में कोयला जलाने के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।”

GNSU Admission Open 2026