Home राष्ट्रीय कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, जांच...

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में मामला निकला फर्जी

83
0
Threat to blow up Kanpur Central Railway Station sparks uproar, investigation reveals hoax

कानपुर: उत्तर प्रदेश के प्रमुख रेलवे स्टेशन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार शाम शहर में हड़कंप मच गया। कमिश्नरी पुलिस के कंट्रोल रूम पर एक कॉल के जरिए सूचना दी गई कि शाम सात बजे स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा और “सब कुछ खत्म हो जाएगा।” इस सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, वेटिंग हॉल, यात्री विश्राम कक्ष, टिकट काउंटर और स्टेशन के आसपास के सभी संवेदनशील इलाकों की गहन तलाशी ली गई। सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी और किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छूने और तुरंत पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए।

GNSU Admission Open 2026

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एलआईयू और खुफिया विभाग की टीमों को भी जांच में लगाया गया। कई घंटों तक चले तलाशी अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला, जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और निगरानी बढ़ा दी गई।

जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। युवक ने पूछताछ में दावा किया कि उसका मोबाइल 24 फरवरी को चोरी हो गया था और संभव है कि उसी मोबाइल का इस्तेमाल कर किसी ने धमकी भरा कॉल किया हो। पुलिस अब कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि धमकी देने वाले व्यक्ति की सही पहचान की जा सके।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026