Home राष्ट्रीय फ्रांस से बातचीत दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत: पीएम

फ्रांस से बातचीत दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत: पीएम

89
0
Talks with France will strengthen the strategic partnership between the two countries: PM

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत यात्रा पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत करते हुए कहा है कि भारत आपका और दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतजार कर रहा है। पीएम मोदी ने मंगलवार को श्री मैक्रो के साथ मुंबई में द्विपक्षीय वार्ता से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में भरोसा जताया कि उनकी बातचीत से अलग-अलग क्षेत्र में सहयोग और मजबूत होगा तथा इससे दुनिया भर में प्रगति की उम्मीद जगेगी। उल्लेखनीय है कि श्री मैक्रो तीन दिन की यात्रा पर सोमवार रात मुंबई पहुंचे थे।

आज उनकी श्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक है। बाद में श्री मैक्रो राजधानी दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मोदी ने अपने पोस्ट में कहा,”भारत में आपका स्वागत है , भारत आपके आने और हमारे आपसी रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतज़ार कर रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी बातचीत से अलग-अलग सेक्टर में सहयोग और मज़बूत होगा और दुनिया भर में तरक्की होगी। मुंबई में और बाद में दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त। इमैनुएल मैक्रों।

GNSU Admission Open 2026

इससे पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने भारत के लिए रवाना होने के बाद कहा था कि वह भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए भारत जा रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, ”भारत के रास्ते में! हमारी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और आगे ले जाने के लिए मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन।मेरे साथ हैं: बिज़नेस लीडर्स और इकोनॉमिक, इंडस्ट्रियल, कल्चरल और डिजिटल प्लेयर्स जो भारत और फ्रांस के बीच रिश्तों को असली और ठोस ज़िंदगी देते हैं। हम सब मिलकर अपने सहयोग को और भी आगे बढ़ाएंगे। कल मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त। नरेंद्र मोदी।” पीएम मोदी और श्री मैक्रो के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद कई क्षेत्रों में समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

GNSU Admission Open 2026