Home राष्ट्रीय प्रयागराज में ट्रक की चपेट में आकर छात्रा की मौत, हाईवे पर...

प्रयागराज में ट्रक की चपेट में आकर छात्रा की मौत, हाईवे पर लगा जाम

90
0
Student dies after being hit by a truck in Prayagraj, highway blocked

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार सुबह स्कूल जा रही 10 वर्षीय छात्रा की ट्रक की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई दूर जा गिरने से बाल-बाल बच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार फलीशा अपने छोटे भाई के साथ चाचा की बाइक से स्कूल जा रही थी।

इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए। गिरने के बाद बच्ची ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और उसकी गर्दन पर चढ़ते हुए ट्रक गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसा नैनी सेंट्रल जेल के सामने हुआ। घटनास्थल से बच्ची का स्कूल लगभग 500 मीटर की दूरी पर बताया गया है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

GNSU Admission Open 2026

आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध जताया, जिससे प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक की पहचान की जा रही है और चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026