Home राष्ट्रीय शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा

शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा

127
0
Stock markets witness widespread selling, Sensex falls 1,048 points

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 1,048.16 अंक (1.25 प्रतिशत) लुढ़ककर 82,626.76 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 336.10 अंक यानी 1.30 प्रतिशत टूटकर 25,471.10 अंक पर बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे दिन टूटे हैं। यह दोनों सूचकांकों का 02 फरवरी के बाद का निचला स्तर है।

मझौली और छोटी कंपनियों पर और भी अधिक दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.69 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.79 फीसदी गिर गया। आईटी, एफएमसीजी, धातु, रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस, स्वास्थ्य और रसायन समेत सभी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।आईटी कंपनियों में सुबह तेज गिरावट थी, लेकिन बाद में उनमें काफी सुधार हुआ। सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस (करीब ढाई प्रतिशत) और भारतीय स्टेट बैंक की तेजी को छोड़कर अन्य कंपनियों गिरावट में रही।

GNSU Admission Open 2026

हिंदुस्तान यूनीलिवर और इटरनल के शेयर चार प्रतिशत से अधिक गिर गये। टाटा स्टील, टाइटन, टीसीएस, पावरग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर दो प्रतिशत से अधिक टूटे। बीईएल, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, इंफोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंडिगो में एक से दो प्रतिशत के बीच गिरावट रही। सनफार्मा, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एलएंडटी के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए। विदेशों में दूसरे एशियाई बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।

GNSU Admission Open 2026