Home राष्ट्रीय शुरूआती कारोबार में लुढ़के शेयर बाजार

शुरूआती कारोबार में लुढ़के शेयर बाजार

90
0
Stock markets fell in early trade

मुंबई। आईटी कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बिकवाली देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़क गया। सेंसेक्स 265.21 अंक की गिरावट के साथ 83,968.43 अंक पर खुला और 438 अंक तक टूट गया। खबर लिखे जाते समय यह 384.96 अंक (0.46 प्रतिशत) नीचे 83,848.68 अंक पर रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 47.15 अंक फिसलकर 25,906.70 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 116.30 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट में 25,837.55 अंक पर था। आईटी कंपनी में जोरदार बिकवाली से निफ़्टी आईटी सूचकांक में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही।

GNSU Admission Open 2026

रियलटी, रसायन, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूह के सूचकांक भी नीचे रहे। वहीं, बैंकिंग, एफएमसीजी और धातु समूह की सूचकांक बढ़त में थे। सेंसेक्स की गिरावट में इन्फोसिस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और इटरनल का सबसे अधिक योगदान रहा। आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और एयरटेल के शेयर ऊपर चल रहे थे।

GNSU Admission Open 2026