Home राष्ट्रीय शत्रुघ्न सिन्हा ने आम बजट को बताया फेंकू ओर लपेटू’ बजट

शत्रुघ्न सिन्हा ने आम बजट को बताया फेंकू ओर लपेटू’ बजट

144
0
Shatrughan Sinha called the Union Budget a 'throw and wrap' budget.

नयी दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे फेंकू और लपेटू बजट बताया हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इसमें बड़ी-बड़ी बातें की गयी हैं लेकिन देश की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है। श्री सिन्हा ने रविवार को बजट पेश किये जाने के बाद संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि बजट में सरकार ने अपनी पीठ तो थपथपायी है लेकिन इसमें कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्यों की वित्तीय हालत खस्ता है, राज्यों पर कितना कर्ज चढ़ गया है, इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पश्चिम बंगाल पर ही कितना कर्ज है? तृणमूल कांग्रेस सांसद ने कहा कि महिलाओं और किसानों की बजट में अनदेखी की गयी है। बजट से घोर निराशा हुई है। उन्होंने कहा, यह फेंकू और लपेटू बजट है, यह बजट एक नंबर देने लायक भी नहीं है। वही कांग्रेस नेता एवं सांसद इमरान मसूद ने कहा कि आयात पर अमेरिका की ओर से 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाये जाने के बाद यह पहला बजट है, लेकिन इसमें इस संकट से निपटने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। यहां तक कि, अमेरिकी आयात शुल्क में बढ़ोतरी से संबंधित कोई जिक्र तक बजट में नहीं किया गया है। निर्यातक बर्बाद हो रहे हैं। लघु एवं मध्यम उद्यम चौपट होने की कगार पर है, लेकिन आयात शुल्क से प्रभावित होने वालों के लिए कोई राहत नहीं की घोषणा नहीं की गयी है। निर्यात क्षेत्र बैठ रहा है लेकिन सरकार की ओर से कुछ नहीं किया जा रहा है। बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार आंख मूंद कर बैठी है।

GNSU Admission Open 2026