Home राष्ट्रीय शाह ने 427 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

शाह ने 427 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

51
0
Shah inaugurated and laid the foundation stone for projects worth Rs 427 crore.

हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और कुल 427 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। श्री शाह ने 312.31 करोड़ रुपये की 19 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 115.09 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।

इन परियोजनाओं से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए राज्य स्तरीय प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रदर्शनी में समान नागरिक संहिता, सख्त नकलरोधी कानून, जबरन धर्मांतरण रोकथाम कानून, दंगारोधी कानून, भू-कानून, नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन, उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक तथा अग्निवीरों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण फैसलों की झलक भी दिखाई जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

इससे पहले आज अपराह्न श्री शाह के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

GNSU Admission Open 2026