Home राष्ट्रीय एटा में सनसनी: घर में घुसकर दिनदहाड़े चार लोगों की निर्मम हत्या

एटा में सनसनी: घर में घुसकर दिनदहाड़े चार लोगों की निर्मम हत्या

180
0
Sensation in Etah: Four people brutally murdered in broad daylight after entering a house

एटा: एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नगला प्रेमी में सोमवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां दिनदहाड़े घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय गंगा सिंह के घर में अज्ञात हमलावरों ने घुसकर हमला किया। इस हमले में गंगा सिंह, उनकी पत्नी 70 वर्षीय श्यामा देवी, बहू 42 वर्षीय रत्ना और 20 वर्षीय पोती ज्योति की मौत हो गई। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक गंभीर रूप से घायल मिला, जिसे पुलिस ने तुरंत अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। घर के भीतर बेड और फर्श पर खून से लथपथ शव पड़े मिले। श्यामा देवी का सिर बुरी तरह फटा हुआ था, जबकि अन्य के शरीर पर भी गहरे घाव थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्याकांड को धारदार हथियार से अंजाम दिया गया है।

GNSU Admission Open 2026

घटना का पता तब चला जब गंगा सिंह का नाती देवांश स्कूल से घर लौटा। उसने घर के दरवाजे खुले देखे और अंदर गया तो भयावह दृश्य देखकर चीख पड़ा। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

दिनदहाड़े हुई इस सामूहिक हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पारिवारिक रंजिश, लूटपाट और अन्य संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026