Home राष्ट्रीय अब इंटरनेट पर जानकारी खोजना होगा आसान, हिंदी समेत 8 भाषाओं में...

अब इंटरनेट पर जानकारी खोजना होगा आसान, हिंदी समेत 8 भाषाओं में ब्राउजिंग की सुविधा

48
0
Searching for information on the Internet will now be easier, with browsing available in 8 languages, including Hindi.

नयी दिल्ली: टेक कंपनी गूगल ने भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए क्रोम ब्राउजर में सीधे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फीचर्स शामिल करने की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को दावा किया कि इस कदम से इंटरनेट ब्राउजिंग अधिक सहज, सुरक्षित और मददगार हो जाएगा। भारत, अमेरिका के बाद इस तकनीक को पाने वाले दुनिया के शुरुआती बाजारों में से एक बन गया है। गूगल ने इस अपडेट के साथ 50 से अधिक भाषाओं के लिए सपोर्ट जारी किया है।

इसमें विशेष रूप से हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगु और तमिल जैसी आठ प्रमुख भारतीय भाषाएं शामिल हैं। यह पहल क्षेत्रीय भाषा के उपयोगकर्ताओं के लिए सूचनाओं तक पहुंच को बेहद सरल बना देगी। कंपनी के सबसे उन्नत जेमिनी 3.1 मॉडल पर आधारित ये फीचर्स फिलहाल डेस्कटॉप और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। इसमें एक ब्राउजिंग असिस्टेंट दिया गया है, जो उपयोगकर्ताओं को बिना टैब बदले सीधे चैट करने की सुविधा देगा।

GNSU Admission Open 2026

क्रोम का यह इन-बिल्ट एआई लंबे वेब कंटेंट का सारांश तैयार करने, परीक्षाओं के लिए क्विज बनाने और पुराने देखे गए पेजों को याद रखने में मदद करेगा। गूगल क्रोम के प्रोडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर चारमेन डिसिल्वा ने कहा, एआई को सीधे क्रोम से जोड़कर हम वेब ब्राउजिंग को पहले से और अधिक सक्रिय बना रहे हैं। जीमेल इंटीग्रेशन के चलते अब यूजर्स को ईमेल भेजने के लिए वर्तमान पेज छोड़ने की जरूरत नहीं होगी, वह साइड पैनल खोलकर ईमेल लिख और भेज सकेंगे।





GNSU Admission Open 2026