Home राष्ट्रीय स्कूल बस और पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक...

स्कूल बस और पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत

201
0
School bus and pickup collided with truck, bike rider died

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि स्कूली बस के चालक सहित चार बच्चे घायल हो गए।
पहली दुर्घटना पर्यटन नगरी मांडू के समीप नालछा क्षेत्र में हुआ। धामनोद-मांडू मार्ग पर ग्राम लुनेहरा के पास तेज गति से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी-04 एनवी-9682 ने पहले मजदूरों को बैठाने के लिए खड़े पिकअप वाहन को टक्कर मारी, इसके बाद पास से गुजर रही एक निजी स्कूल बस को भी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में स्कूल बस के चालक सहित चार बच्चों को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और बच्चों को बस से उतारकर निजी वाहनों से समीप के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉ. भास्कर ने बताया कि तेज आवाज सुनकर वे बाहर आए तो देखा कि एक आईसर वाहन ने स्कूल बस को टक्कर मार दी है। घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। ट्रक चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के बाद ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। थाना प्रभारी कैलाश बारिया ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

GNSU Admission Open 2026

दूसरा हादसा औद्योगिक नगरी पीथमपुर में मौर्या सरिया कंपनी के पास हुआ। देर रात एक ट्रक ने बाइक क्रमांक एमपी-09 जेडवी-0601 को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक पार्क एग्रो कंपनी से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सिर में गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बबलू पिता डोमर (28) निवासी गिरिडीह, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाकर आज सुबह पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

GNSU Admission Open 2026