Home मनोरंजन पूर्णिया के साहिल गुप्ता ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया जिले का मान,...

पूर्णिया के साहिल गुप्ता ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया जिले का मान, अक्षय कुमार के साथ टीवी शो में आए नजर

111
0
पूर्णिया के साहिल गुप्ता अक्षय कुमार के साथ टीवी शो में आए नजर

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया का एक युवा चेहरा अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। पूर्णिया के साहिल गुप्ता लोकप्रिय टीवी शो Wheel on Fortune में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आए। शो के प्रसारण के बाद पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। पूर्णिया के रहने वाले साहिल गुप्ता अब देश के चर्चित चेहरों में शामिल हो गए हैं। सोनी टीवी के लोकप्रिय शो Wheel on Fortune में उनकी मौजूदगी ने न सिर्फ उन्हें, बल्कि पूरे जिले को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है। जैसे ही यह एपिसोड टीवी पर प्रसारित हुआ, पूर्णिया समेत देश और विदेश में मौजूद उनके लाखों फॉलोअर्स के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। लोग इसे पूर्णिया के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं।
साहिल गुप्ता वर्तमान में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं और इसके साथ ही वे एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। उनकी डिजिटल लोकप्रियता और व्यक्तित्व ने उन्हें युवाओं के बीच खास पहचान दिलाई है।

साहिल पहले भी Dove, Colgate और MG Motors जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सोनी टीवी प्रोडक्शन ने उन्हें इस शो में शामिल होने का अवसर दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि यह पूर्णिया और बिहार के लिए गौरव का पल है। साहिल की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है। “मैं अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता राकेश कुमार, माता सुधा गुप्ता और बहन साक्षी गुप्ता को देना चाहता हूं। उनके सहयोग और प्रोत्साहन ने हमेशा मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साहिल की इस उपलब्धि से उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों में खासा उत्साह है। सभी को उम्मीद है कि वे भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर पूर्णिया और बिहार का नाम रोशन करेंग पूर्णिया के साहिल गुप्ता की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। यह साबित करता है कि छोटे शहरों के युवा भी बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026