Home राष्ट्रीय दिल्ली-NCR में थमेगी बारिश, पारा चढ़ेगा फिर; जानें कब लौटेगी बरसात

दिल्ली-NCR में थमेगी बारिश, पारा चढ़ेगा फिर; जानें कब लौटेगी बरसात

409
0
Rain will stop in Delhi-NCR, mercury will rise again; know when rain will return

नई दिल्ली: भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी बीते कई दिनों से बारिश जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने भी 6 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली पर बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर पहुंच गया है। आईएमडी के वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून ट्रफ और चक्रवाती हवाओं का असर दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का कारण बना। हालांकि, अब मानसून का जोर धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है, लेकिन 6 सितंबर तक हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में मानसून अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। 6 सितंबर तक हल्की बारिश जारी रहेगी, लेकिन इसके बाद बारिश की तीव्रता कम हो सकती है। तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होगा और सितंबर के मध्य तक मानसून विदाई ले सकता है। पिछले दिनों से दिल्ली और आसपास के इलाकों में जो बारिश हुई है। इसके कई कारण हैं। इनमें हरियाणा और राजस्थान के पास एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय था, जबकि पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर गुज़र रहा था।वहीं,मानसून ट्रफ दिल्ली-एनसीआर के काफी करीब बनी हुई थी। ये तीनों सिस्टम अगले 24 घंटे तक प्रभावी रहेंगे, लेकिन आज से ही बारिश की तीव्रता और फैलाव में कमी शुरू हो जाएगी। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर का कहना है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बना है।

GNSU Admission Open 2026

यह सिस्टम कल 4 सितंबर को ओडिशा होते हुए अंदरूनी हिस्सों की ओर बढ़ेगा और फिर मध्य भारत की ओर जाएगा। इसके कारण मानसून ट्रफ दिल्ली से दक्षिण की ओर खिसक जाएगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर में मानसून की गतिविधियां धीमी पड़ेंगी। वहीं, राजस्थान और गुजरात में इस हफ़्ते के अंत में मानसून की बारिश का नया दौर देखने को मिलेगा। एजेंसी का कहना है कि 4 सितंबर की शाम तक मानसून ट्रफ का असर दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश ला सकता है। लेकिन 4 से 7 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियाँ लगातार घटती जाएँगी और सप्ताहांत तक सबसे कम हो जाएँगी। इस दौरान पारा भी चढ़ेगा और 6 से 8 सितंबर के बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाएगा। वहीं, अगले हफ़्ते की शुरुआत में ही दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम में हलचल और बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है।




GNSU Admission Open 2026