बीना स्टेशन पर रेल कार्य: 4 मेमू ट्रेनें रद्द
Railway work at Bina station: 4 MEMU trains cancelled

भोपाल। मध्य प्रदेश के बीना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते यात्री ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अनुसार, परिचालन संबंधी कारणों और लाइनों व प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता के चलते चार मेमू ट्रेनें 26 और 27 अक्टूबर को रद्द रहेंगी। इसके अलावा दो एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, जबकि कई मेमू ट्रेनों के प्रारंभिक और अंतिम स्टेशनों में बदलाव किया गया है।

चार मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के अनुसार, 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई मेमू (61611), रूठियाई-बीना मेमू (61612), बीना-रूठियाई मेमू (61625) और रूठियाई-बीना मेमू (61626) का संचालन नहीं होगा।

GNSU Admission Open 2026

दो एक्सप्रेस ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

25 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस (19054) आगासोद-मालखेड़ी-महादेवखेड़ी होकर फ्लाईओवर मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन बीना स्टेशन को बायपास करेगी। इसी तरह ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस (15046) भी 25 अक्टूबर को महादेवखेड़ी-मालखेड़ी-आगासोद होकर फ्लाईओवर मार्ग से चलेगी और बीना स्टेशन पर नहीं पहुंचेगी।

कई मेमू ट्रेनों के स्टेशन बदले

रेलवे ने कुछ अन्य ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया है:

  • कटनी-बीना मेमू (11602): 26 और 27 अक्टूबर को खुरई स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी।
  • बीना-कटनी मेमू (11601): 27 अक्टूबर को खुरई से रवाना होगी।
  • कोटा-बीना मेमू (11603): 26 और 27 अक्टूबर को महादेवखेड़ी स्टेशन पर समाप्त होगी।
  • बीना-कोटा मेमू (61634): इन दोनों दिनों में महादेवखेड़ी से शुरू होगी।
  • कोटा-बीना मेमू (61633): 26 और 27 अक्टूबर को मुंगावली स्टेशन पर समाप्त होगी।
  • बीना-कोटा मेमू (11604): 27 अक्टूबर को मुंगावली से चलेगी।
  • बीना-कटनी मुड़वारा मेमू (61619): 27 अक्टूबर को महादेवखेड़ी से फ्लाईओवर मार्ग होकर सुबह 10:20 बजे रवाना होगी।
  • कटनी मुड़वारा-बीना मेमू (61620): 26 और 27 अक्टूबर को महादेवखेड़ी तक विस्तारित रहेगी। यहां इसका निर्धारित आगमन रात 12:50 बजे होगा।

यात्रा से पहले जानकारी लेने की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के समय, मार्ग और स्टेशन संबंधी बदलावों की पुष्टि कर लें। इसके लिए रेलवे के आधिकारिक पूछताछ माध्यमों या हेल्पलाइन नंबर 139 की मदद ली जा सकती है।