Home राष्ट्रीय कर्नाटक में सियासी संग्राम: सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, येदियुरप्पा...

कर्नाटक में सियासी संग्राम: सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, येदियुरप्पा हिरासत में

72
0
Political battle in Karnataka: BJP protests against Siddaramaiah government

बेंगलुरु में गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ भाजपा ने बड़ा प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार की नीतियों के विरोध में सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र और वरिष्ठ भाजपा नेता सी. टी. रवि समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर तुष्टीकरण और नाकामी का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर जाम लगाया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा का आरोप है कि सिद्धारमैया सरकार राज्य के विकास के बजाय केवल वोट बैंक की राजनीति में लगी हुई है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026