Home राष्ट्रीय 50 हजार के इनामी अपराधी पर पुलिस का शिकंजा, आजमगढ़ एनकाउंटर में...

50 हजार के इनामी अपराधी पर पुलिस का शिकंजा, आजमगढ़ एनकाउंटर में गिरफ्तारी

18
0
Police tighten noose on criminal with a reward of Rs 50,000, arrested in Azamgarh encounter

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र में चर्चित हेवती दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।


फूलपुर के क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह ने बताया कि पवई थाना क्षेत्र के ग्राम हेवती में नौ और 10 जुलाई की रात हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी संतोष यादव की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने हेवती-ओरिल मार्ग स्थित रसूलाबाद मोड़ पर घेराबंदी की।

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगा, लेकिन बारिश के कारण उसकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पवई भेजा गया।


पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पैतृक संपत्ति के विवाद और पारिवारिक रंजिश के चलते उसने अपने दादा जगदम्बा प्रसाद तथा चचेरे भाई श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित की कुल्हाड़ी से हत्या की थी। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, कारतूस, एक खोखा कारतूस, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा 600 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।