Home राष्ट्रीय आज असम दौरे पर पीएम मोदी, किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त...

आज असम दौरे पर पीएम मोदी, किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त करेंगे जारी

38
0
PM Modi to visit Assam today, to release 22nd installment of Kisan Samman Nidhi

नयी दिल्ली: आज 13 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की दशमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर रहेंगे। वे यहां से पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे। वहीं, आज गायक बादशाह के गीत ‘टटिहरी’ पर सुनवाई होगी। शुरुआत प्रधानमंत्री से। वे नरेंद्र मोदी शुक्रवार से दो दिन के असम दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे करीब 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री गुवाहाटी, कोकराझार और सिलचर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करेंगे। इसके तहत देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जनसभाओं को संबोधित कर विकास योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन के अमेठी और रायबरेली दौरे पर  होंगे। वे शुक्रवार को सुबह गेस्ट हाउस में जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वे अमेठी की तिलोई विधानसभा के बहादुरपुर में अमेठी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को एक दिन के लिए ललितपुर दौरे पर रहेंगे। बसपा संस्थापक कांशीराम की आज जयंती है। इस दिन को कांग्रेस परिवर्तन दिवस के रूप में मनाएगी। इस दौरान बहुजन संवाद होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले पर शुक्रवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई होगी।

GNSU Admission Open 2026

दरअसल, याचिका में कहा गया है कि वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम 1980 में ही जुड़ गया था, जबकि वो 1983 में भारत की नागरिक बनीं। गायक बादशाह के गीत ‘टटिहरी’ पर शुक्रवार को  पानीपत के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुनवाई होगी। महिला आयोग की ओर से जारी समन के अनुसार, पानीपत की सामाजिक कार्यकर्ता सविता आर्य (अध्यक्ष, नारी तू नारायणी उत्थान समिति) और शिव कुमार (डायरेक्टर, शिव आरती इंडिया फाउंडेशन) ने शिकायत दी है कि हरियाणवी गीत ‘टटिहरी’ में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द हरियाणवी संस्कृति और महिलाओं की गरिमा के विपरीत हैं। ज्ञानवापी मामले में 13 मार्च को सुनवाई होगी। यह  सुनवाई ज्ञानवापी परिसर में नए मंदिर के निर्माण और हिंदुओं को पूजा-पाठ का अधिकार देने से जुड़े 1991 में दायर मुकदमे में पक्षकार बनाए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र पर हो रही है। 

GNSU Admission Open 2026