Home राष्ट्रीय पीएम मोदी आज से दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मलयेशिया रवाना

पीएम मोदी आज से दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मलयेशिया रवाना

121
0
PM Modi leaves for Malaysia today on a two-day official visit

भारत-मलयेशिया संबंधों को नई मजबूती, 800 कलाकारों की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मलयेशिया जाएंगे। यह यात्रा भारत-मलयेशिया द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दौरे के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, शिक्षा और तकनीक जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में मलयेशिया में भारतीय समुदाय द्वारा 800 कलाकारों की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम के जरिए एक नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे मलयेशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने की भी कोशिश की जाएगी। यह आयोजन भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का प्रतीक होगा इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भारतीय मूल के करीब 15,000 लोगों की विशाल सभा को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रवासी भारतीयों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मलयेशिया के प्रधानमंत्री और अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने, आर्थिक सहयोग बढ़ाने और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन में प्रवासी भारतीयों की भूमिका की सराहना करेंगे और उन्हें भारत के विकास अभियान में सक्रिय भागीदारी का संदेश देंगे। यह दौरा न केवल कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रदर्शन और प्रवासी समुदाय की सक्रिय भागीदारी के कारण भी खास यादगार बनने जा रहा है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026