Home राष्ट्रीय “जान बचाने की गुहार: मलबे में फंसे मजदूर ने कहा- पैर काट...

“जान बचाने की गुहार: मलबे में फंसे मजदूर ने कहा- पैर काट दो”

14
0
"Plea to save a life: Worker trapped in debris says, 'Amputate my leg'"

कोलकाता: पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम का ढांचा अचानक ढह गया। इस दुर्घटना में अब तक पांच मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 17 अन्य घायल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। आशंका है कि अभी भी कुछ मजदूर मलबे में फंसे हो सकते हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

हादसा ट्रांसपोर्ट डिपो रोड स्थित ब्रेस ब्रिज के पास उस समय हुआ, जब निर्माण कार्य चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत का आरसीसी ढांचा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और सेना की टीमें मौके पर पहुंचीं।

GNSU Admission Open 2026

अधिकारियों के अनुसार, अब तक 22 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। बचाव अभियान में शामिल एक युवक ने बताया कि मलबे में दबा एक मजदूर दर्द से कराहते हुए बार-बार अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा था। उसने कहा कि यदि जरूरत पड़े तो उसका पैर काट दिया जाए, लेकिन किसी तरह उसकी जान बचा ली जाए। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका सामने आने के बाद पुलिस ने बिल्डिंग सुपरवाइजर सैयद मोहम्मद गुलजार तथा दो लेबर सप्लायर मोहम्मद अताउल और सुभाष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, घायलों के बेहतर उपचार के लिए न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और जनरल मेडिसिन विशेषज्ञों की विशेष मेडिकल टीम गठित की गई है। हादसे ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।