Home राष्ट्रीय केरल में अपराह्न एक बजे तक 49 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ

केरल में अपराह्न एक बजे तक 49 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ

210
0
Over 49 percent polling recorded in Kerala till 1 pm

तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव में गुरूवार को मतदान के शुरुआती छह घंटों में 49.70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य की सभी 140 सीटों के लिए मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हुआ जाे शाम छह बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग के अनुसार अपराह्न एक बजे तक 49.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें लगी हैं।

राज्य में शांतिपूर्वक मतदान जारी है और कहीं से अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है। राज्य के एर्नाकुलम जिले में सबसे अधिक 52.94 प्रतिशत और कासरगोड में सबसे कम 47.61 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा कुछ अन्य जिलों तिरुवनंतपुरम में 49.34, अलाप्पुझा में 49.77, इड्डुकी में 49.56, कोट्टयम में 49.22, त्रिसूर में 50.48 और वायनाड में 49.32 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये हैं। सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचे हैं और कहीं कहीं मतदाताओं की लम्बी कतारें देखने को मिली है।

GNSU Admission Open 2026

शुरुआती प्रतिशत में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और पहली बार मतदान करने वालों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्य की 126 सीटों के लिए कुल 890 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य में 30,471 मतदान केंद्र बनाये गये। कुल मतदाताओं की संख्या 2.71 करोड़ से अधिक हैं, जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 उभयलिंगी हैं। केरल में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के बीच हैं हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी यहां जोर आजमाइश कर रही है। ।
मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन परिणाम आ जायेंगे।