Home राष्ट्रीय ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दो घायल

ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दो घायल

163
0
One youth killed, two injured after being hit by a truck

अलवर, 13 फरवरी (वार्ता) राजस्थान में अलवर के अरावली थाना क्षेत्र में रूपबास ओवर ब्रिज के पास गुरुवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हरियाणा के नगीना निवासी जाकिर अपने दो साथियों संतोष गुर्जर और महेंद्र गुर्जर के साथ मोटरसाइकिल पर रूपवास पुलिया से उतरकर समोला चौराहा की तरफ जा रहे था।

GNSU Admission Open 2026

मोटरसाइकिल सवार एक अन्य वाहन से आगे निकलने का प्रयास कर रहे थे तभी पुलिया से कुछ आगे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गये। इससे जाकिर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

GNSU Admission Open 2026