Home राष्ट्रीय बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने तीन मंत्रियों की सदन में...

बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने तीन मंत्रियों की सदन में उपस्थिति पर सरकार को घेरा

123
0
On the first day of the budget session, Congress surrounded the government over the presence of three ministers in the House.

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों राजेंद्र शुक्ल, कैलाश विजयवर्गीय और विजय शाह के इस्तीफे की लगातार मांग पर अड़ी कांग्रेस ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन तीनों मंत्रियों की सदन में मौजूदगी को लेकर सरकार को घेरा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संवाददाताओं से इस बारे में कहा कि मध्यप्रदेश का बजट सत्र शुरू हो रहा है और तीन ‘आपराधिक’ मंत्री सदन में बैठे हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य मध्यप्रदेश के लिए और कुछ नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिख कर भी तीनों मंत्रियों को हटाने की मांग कर चुकी है। वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदन में इंदौर के भागीरथपुरा में हुई घटना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण बहुत से निर्दोष लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकदल इस मुद्दे को सदन में गंभीरता से उठाएगी और जिम्मेदारी तय करने की मांग करेगा।

GNSU Admission Open 2026

कांग्रेस राज्य के तीन मंत्रियों श्री शुक्ल, श्री विजयवर्गीय और श्री शाह को हटाने की मांग पर अड़ी है। कांग्रेस स्वास्थ्य मंत्री श्री शुक्ल का राज्य के दो जिलों छिंदवाड़ा और बैतूल में विषाक्त कफ सिरप से लगभग दो दर्जन बच्चों की माैत के मामले में इस्तीफा मांग रही है। पार्टी इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से लगभग 30 लोगों की मौत के मामले में श्री विजयवर्गीय को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। वहीं श्री शाह पर कर्नल साेफिया कुरैशी के संबंध में की गई अशालीन टिप्पणी को लेकर मामला उच्चतम न्यायालय में प्रचलित होने के मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस सरकार को घेर रही है।

GNSU Admission Open 2026