Home राष्ट्रीय 26 जुलाई को सपा मनाएगी ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम

26 जुलाई को सपा मनाएगी ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम

24
0
On July 26, the Samajwadi Party will celebrate the Constitution-Station Day, with programs across the state.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी 26 जुलाई को ‘आरक्षण दिवस’ के साथ-साथ ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’ के रूप में भी मनाएगी। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा होने पर ही आरक्षण और सामाजिक न्याय की व्यवस्था सुरक्षित रह सकती है। शुक्रवार को जारी एक बयान में यादव ने कहा कि 26 जुलाई का दिन सामाजिक न्याय के इतिहास में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन कोल्हापुर रियासत के शासक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने महात्मा ज्योतिबा फुले की परिकल्पना के अनुरूप आरक्षण लागू किया था।


श्री यादव ने कहा है कि सामाजिक न्याय की इसी अवधारणा को आगे चलकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भारतीय संविधान में संवैधानिक आधार प्रदान किया। उन्होने कहा कि इसी ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए समाजवादी पार्टी हर वर्ष 26 जुलाई को ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’ के रूप में मनाती है।

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सहित देशभर में पार्टी के मुख्यालय और अन्य कार्यालयों में भारत के संविधान की प्रति के सानिध्य में सादगीपूर्ण समारोह आयोजित किए जाएंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि ‘संविधान-मानस्तंभ’ सामाजिक न्याय और समानता के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संविधान ही समान अवसर और बराबरी सुनिश्चित करने का आधार है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम भी है। श्री यादव ने कहा, “जब संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा। संविधान ही ढाल है और संविधान ही कवच है। यही गैर-बराबरी को दूर कर समता और समानता सुनिश्चित करेगा।”