Home राष्ट्रीय नैनीताल , टिहरी गढ़वाल न्यायालयों में आरडीएक्स रखे होने का ईमेल मिलने...

नैनीताल , टिहरी गढ़वाल न्यायालयों में आरडीएक्स रखे होने का ईमेल मिलने से हड़कंप

159
0
Nainital, Tehri Garhwal courts receive email alleging RDX is present, sparks panic

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को एक बार फिर दूसरे दिन नैनीताल और टिहरी गढ़वाल जनपद के न्यायालयों की आधिकारिक मेल पर दोनों परिसरों में आरडीएक्स रखे होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। अदालत खुलने पर इस मेल का पता चला तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। इसके तत्काल बाद परिसरों को खाली कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों जनपद न्यायालयों की आधिकारिक मेल पर सुबह 7:11:09 बजे ये ईमेल भेजे गए। अदालत खुलने पर जब मेल चेक किए गए तो इसका पता चला। इसके बाद दोनों जनपद न्यायालयों के परिसरों को खाली कराने के पश्चात बारीकी से जांच की जा रही है।

समाचार लिखने तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। टिहरी गढ़वाल के जिला न्यायालय में आज बम होने की सूचना मिलने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर एक संदिग्ध ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें विस्फोटक होने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल हरकत में आ गईं और पूरे न्यायालय परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया। पुलिस और बम निरोधक टीम द्वारा परिसर के कोने-कोने की गहन तलाशी ली जा रही है, जबकि आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश लखेड़ा ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और किसी भी संभावित खतरे को गंभीरता से लिया जा रहा है। पूरे परिसर को सुरक्षा निगरानी में रखा गया है और जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी नैनीताल और उत्तरकाशी जनपद न्यायालयों को इसी तरह के मेल भेजे गए थे। जिन्हें भेजने वाले आईपी एड्रेस की तलाश को साइबर पुलिस की टीम लगातार लगी हुई हैं।

GNSU Admission Open 2026