Home राष्ट्रीय युद्ध के हालात के बीच मोदी का इजराइल दौरा अनुचित था :...

युद्ध के हालात के बीच मोदी का इजराइल दौरा अनुचित था : कांग्रेस

129
0
Modi's Israel visit amid war situation was inappropriate: Congress

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि युद्ध के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल दौरा अनुचित था और अब युद्ध भड़कने के बाद यह दौरा और भी अनुचित सिद्ध हो गया है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शनिवार को यहां एक बयान में श्री मोदी की इसी सप्ताह हुई इजरायल यात्रा की आलोचना करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे की खुशी मनाने के दो दिन बाद ही इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपना संयुक्त हमला शुरू कर दिया है।

पिछले कुछ महीनों में पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य जमावड़े को देखते हुए यह पूरी तरह अपेक्षित था। इसके बावजूद श्री मोदी ने इजरायल जाने का निर्णय लिया, जहाँ उन्होंने उच्चतम स्तर की नैतिक ‘कायरता’ का प्रदर्शन किया। उन्होंने वहां घोषणा की कि भारत इजरायल के साथ खड़ा है और ऐसा कह कर खुद को एक पुरस्कार भी दिलवा लिया।” कांग्रेस नेता ने कहा “श्री मोदी का यह इजरायल दौरा शर्मनाक था, और अब तो यह और भी अधिक शर्मनाक प्रतीत होता है, क्योंकि युद्ध उन्हीं दो नेताओं द्वारा शुरू किया गया है जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी अपना अच्छा मित्र बताते रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026