Home राष्ट्रीय शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,00,706 करोड़ रुपये घटा

शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,00,706 करोड़ रुपये घटा

111
0
Market capitalisation of six top 10 companies declined by Rs 3,00,706 crore

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के कारण बीएसई की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 3,00,706 करोड़ रुपये घट गया, जबकि अन्य चार कंपनियों के एमकैप में 1,68,819 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी। सप्ताह के दौरान आईटी कंपनियों पर भारी दबाव के बीच टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 90,199 करोड़ रुपये और इंफोसिस का 70,780 करोड़ रुपये घट गया।

एचडीएफसी बैंक में 54,628 करोड़ रुपये की गिरावट रही। विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज को एमकैप में 41,883 करोड़ रुपये और सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी एलआईसी को 23,972 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 19,245 करोड़ रुपये कम हुआ। सबसे बड़े सार्वजनिक ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में 12 प्रतिशत से अधिक की साप्ताहिक तेजी के कारण उसका एमकैप 1,22,213 करोड़ रुपये बढ़ा।

GNSU Admission Open 2026

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 26,414 करोड़ रुपये और निर्माण कंपनी एलएंडटी का 14,471 करोड़ रुपये बढ़ गया। आईसीआईसीआई बैंक के एमकैप में 5,720 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। बाजार पूंजीकरण के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज 19,21,476 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर रही। एचडीएफसी बैंक 13,93,622 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और भारती एयरटेल 11,43,044 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर रही।

GNSU Admission Open 2026