Home राष्ट्रीय ब्रिटेन पहुंचे जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, सिख संगत ने किया भव्य...

ब्रिटेन पहुंचे जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, सिख संगत ने किया भव्य स्वागत

19
0
Jathedar Giani Kuldeep Singh Gadgajj arrived in Britain, received a grand welcome by the Sikh community

अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार एवं तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज तीन दिवसीय यात्रा पर ब्रिटेन पहुंच गए। उन्होंने यह दौरा नेहकामी सेवा ट्रस्ट यूके के निमंत्रण पर किया।


शनिवार को यहां जारी बयान अनुसार लंदन हवाई अड्डे पर पहुंचने पर स्थानीय सिख संगत और सिख युवाओं ने ज्ञानी गडगज्ज का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें सिरोपा भेंट किया गया और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। स्वागत के दौरान संगत ने “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारे लगाए।

GNSU Admission Open 2026


अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान ज्ञानी गड़गज्ज लंदन के हेज़ स्थित गुरुद्वारा गुरु गरीब निवाज़ में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित गुरमत समागम में शामिल होंगे। इस दौरान वे संगत को संबोधित करेंगे तथा सिख दर्शन और पंथक विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।


यह धार्मिक समागम नेहकामी सेवा ट्रस्ट यूके, जत्था पंज प्यारे साहिबान यूके, गुरु हरगोबिंद साहिब ट्रस्ट यूके और स्थानीय सिख संगत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
ज्ञानी गड़गज्ज यात्रा के दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, साउथॉल में आयोजित दीवान में भी भाग लेंगे। वहां वे स्थानीय सिख समुदाय के सदस्यों से मुलाकात कर सिख पंथ से जुड़े समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।