Home राष्ट्रीय जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी घायल

72
0
Jammu and Kashmir: 2 policemen injured in encounter in Bandipora

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के अजस जंगल में तड़के शुरू हुई मुठभेड़ अब भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बल एक ठिकाने की ओर बढ़े, आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया, “शुरुआती गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।” हालांकि, पुलिस ने अभी तक अपने किसी भी जवान के घायल होने की पुष्टि नहीं की है। सेना ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा के कोलनार अजस में पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने बताया, “संपर्क स्थापित हो गया और गोलीबारी शुरू हो गई। अभियान जारी है।” एक दिन पहले, सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में जिले में लश्कर के चार संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया था। कश्मीर में तीन दिन पहले एक बड़ा नरसंहार हुआ है, जब आतंकवादियों ने प्रसिद्ध रिसॉर्ट शहर पहलगाम के पास पर्यटकों को निशाना बनाया, जिसमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय व्यक्ति मारे गए। इसके एक दिन बाद बारामुल्ला जिले के उरी सेक्टर में दो घुसपैठियों को मार गिराया गया। उसी शाम, कुलगाम जिले में गोलीबारी हुई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026