Home राष्ट्रीय ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत की एडवाइजरी, नागरिकों से तुरंत...

ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत की एडवाइजरी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने को कहा।

121
0
India issues advisory amid rising tensions in Iran, asking citizens to leave the country immediately.

नयी दिल्ली: पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते सुरक्षा हालात के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक अहम एडवाइजरी जारी कर ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को किसी भी उपलब्ध साधन से जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है। मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, भीड़भाड़ और प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहें तथा लगातार भारतीय दूतावास तेहरान के संपर्क में बने रहें।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए सभी भारतीय नागरिक अपने पासपोर्ट, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखें। इसके अलावा नागरिकों और उनके परिजनों को दूतावास में पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान की जा सके। दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल के जरिए 24 घंटे संपर्क की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।

GNSU Admission Open 2026

यह एडवाइजरी ऐसे समय जारी की गई है जब संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिका ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में अपने युद्धपोत और लड़ाकू विमानों की तैनाती बढ़ा दी है, जिससे संभावित सैन्य टकराव की आशंकाएं तेज हो गई हैं। जवाब में ईरान ने भी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। हालांकि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक स्तर पर बातचीत जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी है।

इस बीच ईरान के भीतर भी विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट और ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी समेत कई शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किए और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इन घटनाओं ने सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मंत्रालय ने दोहराया है कि सभी भारतीय नागरिक बिना देरी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने और जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की योजना बनाएं।

GNSU Admission Open 2026