Home खेल भारत ने टी 20 विश्वकप में नामीबिया को 93 रनों से हराया

भारत ने टी 20 विश्वकप में नामीबिया को 93 रनों से हराया

115
0
India beat Namibia by 93 runs in T20 World Cup

नयी दिल्ली। इशान किशन (61) और हार्दिक पंड्या (52/दो विकेट) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप के 18 वें मुकाबले में नामीबिया को 93 रनों से शिकस्त दी। 210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया के लिए लॉरेन स्टीनकैंप और यान फ्रायलिंक की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। चौथे ओवर में अर्शदीप सिंह ने यान फ्रायलिंक को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। यान फ्रायलिंक ने 15 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 22 रन बनाये। आठवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने लॉरेन स्टीनकैंप को बोल्ड कर नामीबिया को दूसरा झटका दिया। लॉरेन स्टीनकैंप ने 20 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 29 रनों की पारी खेली। 10वां ओवर कर रहे वरूण चक्रवर्ती ने निकोल लॉफ्टी-ईटन (13) को आउट कर अपना दूसरा शिकार किया। इसी ओवर की चौथे गेंद पर उन्होंने जेजे स्मिट (शून्य) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। 11वें ओवर में अक्षर पटेल ने कप्तान जेरार्ड इरास्मस को आउटकर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई।

जेरार्ड इरास्मस ने 11 गेंदों में दो छक्के लगाते हुए 18 रन बनाये। 13वें ओवर में अक्षर पटेल ने मलान क्रूगर (पांच) को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। 17वें ओवर की चौथी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने रूबेन ट्रंपलमन को बोल्ड कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। 18वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने बर्नार्ड शोल्ज (चार) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसी ओवर में हार्दिक ने बेन शिकोंगो को पगबाधा आउटकर अपना दूसरा विकेट लिया। 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर शिवम दुबे ने ज़ेन ग्रीन (11) आउट कर भारत को 93 रनों से जीत दिला दी।नामीबिया की टीम 18.2 ओवरा में 116 रन ही बना सकी। भारत के लिए वरूण चक्रवर्ती ने सात रन देकर तीन विकेट झटक। हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को दो- दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए इशान किशान और संजू सैमसन की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए महज दो ओवर में 25 रन बना डाले। इसी दौरान दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर बेन शिकोंगो ने संजू सैमसन को अपना शिकार बना लिया। संजू सैमसन ने आठ गेंदों में तीन छक्के और एक चौका उड़ाते हुए 22 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये तिलक वर्मा ने इशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़े। आठवें ओवर की पहली गेंद पर जेरार्ड इरास्मस ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे इशान किशन को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इशान किशन ने 24 गेंदों में छह चौके ओर पांच छक्के लगाते हुए 61 रनों की पारी खेली।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने महज 20 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के उड़ाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। 11वें ओवर में सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हुये। तिलक वर्मा ने 21 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए 25 रन बनाये। तिलक को सातवें ओवर में एक जीवनदान मिला, लेकिन वे उसका फायदा नहीं उठा पाये। वह 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बाउंड्री पर लपके गये। एक समय महज 20 रन जोड़कर भारत ने अपने तीन विकेट गंवा दिये थे। ऐसे समय हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे की जोड़ी ने एक बार फिर से भारतीय पारी को संभाला और तेजी के साथ रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी हुई। हार्दिक ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अगली ही गेंद पर फिर से छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर लपके गये। हार्दिक ने 28 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए 52 रनों की पारी खेली। इसी ओवर में शिवम दुबे 16 गेंदों में (23) रनआउट हुये। आखिरी ओवरों जब भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने चाहिए तो वे अपने विकेट गंवाते चले गये। रिंकू सिंह एक और अक्षर पटेल शून्य पर आउट हुये। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। नामीबिया के लिए जेरार्ड इरास्मस ने चार विकेट लिये। बने शिकागो, जेजे स्मिट और बर्नार्ड शोल्ज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

GNSU Admission Open 2026