Home राष्ट्रीय मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

61
0
Huge cache of arms recovered in Manipur, three smugglers arrested

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवाद और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गये अभियान में भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद कर तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि थोउबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाने के तहत क्वारोक मारिंग की तलहटी में कल चलाए गए एक तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

बरामद की गई वस्तुओं में एक एके राइफल (मैगजीन सहित), एक लेथोड गन, दो एसबीबीएल गन, एक संख्या 36 एचई हैंड ग्रेनेड, तीन ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, दो हेलमेट और एक बुलेटप्रूफ जैकेट शामिल हैं। उसी दिन चुराचांदपुर जिले के संगइकोट थाने के तहत जी. सोंगगेल गांव में चलाए गए एक अन्य अभियान में सुरक्षाकर्मियों ने तीन देशी बोल्ट एक्शन एसबीबीएल कैलिबर राइफलें, एक मैगजीन के साथ देशी बोल्ट एक्शन .303 कैलिबर राइफल, मैगजीन के साथ एक देशी नौ मिमी कैलिबर पिस्तौल, एक पंपी, छह स्थानीय निर्मित रॉकेट शेल और दो स्टन ग्रेनेड बरामद किए। मणिपुर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार को तीन अलग-अलग अभियानों में उग्रवादी संगठनों से कथित रूप से जुड़े तीन व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया।

GNSU Admission Open 2026

मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में, सुरक्षा बलों ने 10 मार्च को चंदेल जिले के चाकपीकारोंग पुलिस थाने के तहत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान थोंगमिन्थांग, नेंगबोई हाओकिप और सी.एच. नेमनीकिम माटे के रूप में हुई है। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने संदिग्ध ब्राउन शुगर के 58 सोप केस, तीन मोबाइल फोन, एक चौपहिया वाहन और संबंधित दस्तावेज जब्त किए। अवैध अफीम (पोस्ता) की खेती के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत, सुरक्षा बलों ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर बुधवार को चुराचांदपुर जिले के संगइकोट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हाओपी मोलेन में लगभग छह एकड़ अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।

GNSU Admission Open 2026