Home राष्ट्रीय गृहमंत्री ने लालबागचा राजा के किए दर्शन, ICC चेयरमैन जय शाह और...

गृहमंत्री ने लालबागचा राजा के किए दर्शन, ICC चेयरमैन जय शाह और परिवार भी रहे साथ

388
0
Home Minister visited Lalbaugcha Raja, ICC Chairman Jay Shah and his family were also present

मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बेटे ICC चेयरमैन जय शाह और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ लालबागचा राजा में भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इससे पहले वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे।

वहीं, शाह के मुंबई प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने भी उनसे मुलाकात की। वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस पहुंचे थे। पार्टी सूत्रों ने इस बारे में बताया। बता दें कि अमित शाह शुक्रवार रात शहर पहुंचे थे, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। वहीं, शनिवार सुबह उन्होंने दक्षिण मुंबई स्थित राज्य सरकार के सह्याद्री गेस्ट हाउस में शिंदे से मुलाकात की। जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संयुक्त महासचिव अतुल लिमये, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और नवनियुक्त मुंबई भाजपा

GNSU Admission Open 2026

अध्यक्ष अमीत साटम से भी बातचीत की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने अपनी वार्षिक परंपरा के तहत अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेश मंडल का दर्शन किया। उनके साथ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे भी मौजूद थे। शाह का बांद्रा पश्चिम और अंधेरी पूर्व में गणेश पंडालों के दर्शन का भी कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह के शहर पहुंचने के बाद भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने भी बीती रात सह्याद्री गेस्ट हाउस में उनसे मुलाकात की। तावड़े की शाह से मुलाकात के दौरान उन्होंने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव, बिहार विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक मामलों पर चर्चा की। इसके अलावा मराठा आरक्षण आंदोलन पर भी शाह ने जानकारी ली। वहीं, शाह मुख्यमंत्री फडणवीस और मंत्री आशीष शेलार, जो मराठा आरक्षण पर कैबिनेट उप-समिति के सदस्य हैं, से अधिक जानकारी लेंगे।

 



GNSU Admission Open 2026