Home राष्ट्रीय भादो शुक्ल चतुर्थी पर देशभर में मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, विघ्नहर्ता गणेश...

भादो शुक्ल चतुर्थी पर देशभर में मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, विघ्नहर्ता गणेश से सुख-समृद्धि की कामना

368
0
Ganesh Chaturthi will be celebrated across the country on Bhado Shukla Chaturthi, wish for happiness and prosperity from Vighnaharta Ganesh

भारत देश विविध सभ्यताओं एवं संस्कृतियों को अपने में समेटे हुए हैं जहां वर्ष भर में कहीं ना कहीं कोई ना कोई पर्व एवं त्यौहार मनाया जाता है । वैसे तो यहां हर साल उत्सव का माहौल रहता है, लेकिन विशेष रूप अगस्त माह से इसकी शुरुआत होती है। दशहरा, दिवाली, छठ उन पर्व एवं त्योहार में प्रमुख है। उन्हीं पर्वों में एक पर आता है गणेश चतुर्दशी का….. हिंदू पंचाग के अनुसार गौरी पुत्र गणेश का आशीर्वाद के लिए भादो शुक्ल चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी पूरे देश में मनाया जाता है भगवान श्री गणेश सुख, समृद्धि रिद्धि, सिद्धि, वैभव, आनंद, ज्ञान एवं सुभता के प्रतिक माने जाते हैं । इनकी पूजा करने से मनुष्य के जीवन से सभी विध्न तथा कष्ट समाप्त हो जाते हैं,पुरे भारत में हर साल गणेश चतुर्थी को धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी 26 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस त्योहार के दौरान लोग भगवान गणेश की मूर्ति को घरों, पंडालों तथा मंदिरों में स्थापित करते हैं, जहां इनकी पूजा अर्चना की जाती है। वैसे तो यह यह त्यौहार महाराष्ट्र में बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है। गणपति उत्सव की शुरुआत 1893 में महाराष्ट्र से लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के द्वारा किया गया था। आज यह त्यौहार पूरे भारत में धूम धाम के साथ मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान गणेश की उत्पत्ति को लेकर कहा जाता है की भगवान शिवजी ने देवी पार्वती के शरीर के मैल से गणेश का निर्माण किया और फिर बाद में उन्होंने उनके सीर को हाथी के सीर से बदल दिया। गणेश चतुर्थी हर साल भाद्र पक्ष महीने के शुक्ल पक्ष तिथि को मनाई जाती है । इस दिन को विनायक चतुर्थी या गणेश उत्सव भी कहा जाता है भगवान गणेश की पूजा से हमें जीवन के प्रति एक नई दृष्टि मिलती है जो जीवन जीने की कठिनाइयों को पार करने के लिए प्रेरित करती है। इसी प्रेरणा के साथ जाग्रति टाइम्स की तरफ आप सभी भक्तों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाए

GNSU Admission Open 2026