Home राष्ट्रीय फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ सोमवार को खुलेगा

फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ सोमवार को खुलेगा

12
0
Fractal Analytics IPO to open on Monday

अहमदाबाद। फ्रैक्टल एनालिटिक्स लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सोमवार, नौ फरवरी को खुलेगा। कंपनी की ओर से गुरूवार को यहां जारी बयान में बताया गया कि इसका एक रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों का प्रारंभिक आईपीओ सोमवार, नौ फरवरी को खुलेगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली की तिथि, बोली/ऑफर खुलने की तिथि से एक कार्य दिवस पूर्व यानी शुक्रवार, छह फरवरी होगी।

बोली/ऑफर की अंतिम तिथि बुधवार, 11 फरवरी होगी। इस ऑफर का प्राइस बैंड 857 से 900 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। निवेशक न्यूनतम 16 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 16 के गुणक में बोली लगा सकते हैं। कंपनी का यह आईपीओ कुल मिलाकर दो हिस्सों में होगा।

GNSU Admission Open 2026

पहला, फ्रेश इश्यू (नए शेयरों का निर्गम) अधिकतम 1023.5 करोड़ रुपये तक और दूसरा, ऑफर फॉर सेल, मौजूदा शेयरधारकों द्वारा अधिकतम 1810.4 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री। ऑफर फॉर सेल मौजूदा शेयरधारकों क्विनैग बिडको लिमिटेड, टीपीजी फेट होल्डिंग्स पीटीई. लिमिटेड, सत्य कुमारी रेमाला, राव वेंकटेश्वर रेमाला और जीएलएम फैमिली ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। इस ऑफर में पात्र कर्मचारियों के लिए 60 करोड़ रुपये तक का कर्मचारी आरक्षण भाग भी शामिल है।

GNSU Admission Open 2026