Home राष्ट्रीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल में अंतिम मतदाता सूची...

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल में अंतिम मतदाता सूची आज प्रकाशित की जायेगी

103
0
Following the Supreme Court order, the final voter list in West Bengal will be published today.

कोलकाता। उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए चुनाव आयोग शनिवार को पश्चिम बंगाल में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से शुक्रवार को प्राप्त विवरणों के अनुसार” अंतिम सूची से अतिरिक्त नौ लाख नाम हटाए जाने वाले हैं। ये नाम हटाने की कार्रवाई उस 58 लाख नामों से अलग है, जो प्रारूपिक मतदाता सूची से पहले ही हटा दिए गए थे, जिससे इस चरण में कुल नामों की कटौती लगभग 67 लाख हो गई है।

सीईओ के कार्यालय ने यह भी बताया कि लगभग 60 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में गड़बड़ियां पाई गई हैं। इन प्रविष्टियों को अंतिम मतदाता सूची में “निर्णीत” के रूप में चिह्नित किया जाएगा, जिसका अर्थ है कि इनका सम्मिलन अभी जांच के अधीन है। बाद में इन्हें पूरक सूची के माध्यम से जोड़े जाने की संभावना को अभी खारिज नहीं किया गया है। आयोग के मुताबिक, अंतिम मतदाता सूची आज दोपहर तक जारी होने की उम्मीद है। मतदाता चुनाव आयोग की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर अपना नाम जांच सकेंगे।

GNSU Admission Open 2026

राजनीतिक दलों को पेन ड्राइव से अंतिम सूची की कॉपी दी जाएंगी। ऊन्होंने बताया कि अंतिम सूची बूथ-स्तर अधिकारी (बीएलओ) के पास तुरंत उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि, प्रिंटेड कॉपी बीडीओ और एसडीओ कार्यालय, जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय और राज्य भर में दूसरी तय जगहों पर दिखाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची की प्रिंटिंग शुरू हो चुकी है। मतदाता अपने इपिक नंबर या निजी जानकारी का इस्तेमाल करके मतदाता सूची में अपना नाम तलाश कर अपना स्टेटस सत्यापित कर सकते हैं।

GNSU Admission Open 2026