Home राष्ट्रीय वाराणसी कचहरी परिसर में बम विस्फोट की धमकी के बाद आज भी...

वाराणसी कचहरी परिसर में बम विस्फोट की धमकी के बाद आज भी सघन जांच, बम निरोधक दस्ता मौजूद

219
0
Following the bomb threat, a thorough investigation is underway at the Varanasi court complex, with a bomb disposal squad present.

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के कई स्थानों के साथ-साथ वाराणसी कचहरी को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से मिली थी। सोमवार को कचहरी परिसर खुलते ही उच्चाधिकारी, सेंट्रल बार एवं बनारस बार के पदाधिकारी, कई थानों की फोर्स, उत्तर प्रदेश प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी), बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) तथा डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर चेकिंग के लिए मौजूद है।

चेकिंग के दौरान टीम द्वारा जजों एवं अधिवक्ताओं के चैंबरों की सघन जांच की जा रही है। सभी से अपील की जा रही है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए। लोगों से खुद सतर्क रहने तथा सहयोगियों को भी सतर्क रखने की अपील की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

सहायक पुलिस आयुक्त नितिन तनेजा ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल शुक्रवार को प्राप्त हुआ था, जिसकी जांच जारी है। इसी क्रम में आज भी फोर्स के साथ कचहरी परिसर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हर प्रवेश द्वार पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगाए गए हैं तथा पुलिसकर्मियों के पास हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर उपलब्ध हैं। अंदर प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की गहन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

GNSU Admission Open 2026