Home राष्ट्रीय उधमपुर में सड़क हादसा, अमरनाथ यात्रा पर जा रहे पांच श्रद्धालु घायल

उधमपुर में सड़क हादसा, अमरनाथ यात्रा पर जा रहे पांच श्रद्धालु घायल

18
0
Five pilgrims on Amarnath Yatra injured in Udhampur road accident

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले में जखानी के पास शनिवार को एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से श्री अमरनाथ यात्रा के कम से कम पांच तीर्थयात्री घायल हो गए।
पुलिस ने बताया, “जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले में शामिल एक एसयूवी गाड़ी आज सुबह जखानी इलाके में सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गई।” जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा के लिए तैनात पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवान तुरंत हरकत में आए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कहा, “सभी पांचों घायलों की हालत स्थिर है।”
इस बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हालात का जायजा लिया। उन्होंने उधमपुर के उपायुक्त मिंगा शेरपा और चिकत्सा अधिकारियों से बात की और निर्देश दिया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज, उधमपुर में इलाज करा रहे घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा दी जाए।

उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “उधमपुर के उपायुक्त और चिकित्सा अधिकारियों से बात की और आज सुबह उधमपुर के जखानी के पास हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में घायल श्री अमरनाथजी यात्रा के तीर्थयात्रियों की सेहत के बारे में जानकारी ली।”

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने पोस्ट किया, “उत्तर प्रदेश के पांच तीर्थयात्री और गांदरबल का एक चालक घायल हुए हैं और अभी जीएमसी उधमपुर में उनका इलाज चल रहा है।” उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उन्हें हर ज़रूरी मदद और जल्द ठीक होने के लिए हर संभव चिकित्सा सुविधा मिले। उन्होंने कहा, “मैं बाबा बर्फानी से सभी भक्तों की सुरक्षा, भलाई और सुखद यात्रा के लिए प्रार्थना करता हूं।”