Home राष्ट्रीय विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत 5 लोगों...

विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत 5 लोगों की मौत

205
0
Five people, including Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, died in a plane crash.

 रनवे पर उतरते समय विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

नयी दिल्ली। (वार्ता)। महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच लोगों की एक विमान हादसे में मौत हो गयी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि विमान में चालक दल के दो सदस्य और तीन यात्री सवार थे। रनवे पर उतरते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गयी। हादसे में सभी पांच सवारों की मौत हो गयी। यह वीएसआर वेंचर्स का छोटा लीयरजेट विमान था। जानकारी के मुताबिक, विमान मुंबई से बारामती जा रहा था। दुर्घटना के कारणों की अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।
घटना सुबह 8:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

विमान महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग की कोशिश करते समय क्रैश-लैंड हो गया। विमान आज सुबह बारामती हवाई पट्टी पर लैंडिंग के दौरान नीचे गिर गया। घटनास्थल पर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया है। एम्बुलेंस और इमरजेंसी टीमें प्रभावित लोगों की मदद के लिए पहुंचीं चुकी है। बताया गया कि अजीत पवार बारामती जाने के लिए विमान में सवार हुए थे, जहां उन्हें कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होना था। बताया जाता है कि अजित पवार मुंबई से एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में सवार हुए थे जो बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से उतर गया। बताया जाता कि प्लेन में अजीत पवार के साथ-साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ के भी मौजूदगी थी।

बता दें कि आज बारामती में चार सभाएं अजित पवार की होनी थीं। ये सभाएं जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव प्रचार के लिए आयोजित की गई थीं। इनमें से एक सभा सुपर जिला परिषद समूह के लिए भी होनी थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पवार अपने सुरक्षा कर्मियों और निजी सहायक के साथ यात्रा कर रहे थे। विमान में पायलट और को-पायलट भी मौजूद थे। इस विमान में पायलट सहित कुल छह लोगों के बैठने की क्षमता है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार चार्टर प्लेन में 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्लेन में सवार कोई भी व्यक्ति इस हादसे में ज़िंदा नहीं बचा है।

GNSU Admission Open 2026